
Diwali Business Idea: दिवाली पर इस चीज की बंपर डिमांड... सिर्फ 10000 में शुरू करें बिजनेस, कुछ ही दिन में छाप लेंगे नोट!
AajTak
Diwali Business Idea: दिवाली रोशनी का पर्व है और इसे रोशन करने में दीयों और मोमबत्ती अहम रोल निभाती हैं. ऐसे में आप Candle Business की शुरुआत करते हुए मोटी कमाई कर सकते हैं.
देश में दिवाली (Diwali) की धूम शुरू हो गई है. ऐसे में अगर आप अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट करने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर ये बिल्कुल सही मौका है. रोशनी के इस पर्व पर एक चीज की जबर्दस्त डिमांड रहती है, वो है मोमबत्ती (Candle), जिसके बिना ये त्योहार अधूरा है. घर के कोने-कोने को जगमग करने वाली इस मोमबत्ती का मार्केट भी लगातार बढ़ा होता जा रहा है. कुछ लोग इसी मौके का इंतजार करते हैं और चंद दिनों में ताबड़तोड़ डिमांड का फायदा उठाते हुए मोमबत्ती के बिजनेस से अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं. आइए जानते हैं इसका प्रोसेस...
10 से 15 हजार रुपये का इन्वेस्टमेंट मोमबत्ती की डिमांड अब सिर्प दिवाली तक ही सीमित नहीं है, बल्कि बर्थडे से लेकर धार्मिक आयोजनों में भी अपने घर या अन्य परिसरों को रंग बिरंगी मोमबत्ती से रोशन किया जाता है और ऐसे में इसकी डिमांड काफी रहती है. न केवल रिटेल और थोक मार्केट में, बल्कि ऑनलाइन भी मोमबत्ती का बिजनेस फल-फूल रहा है.
आप बढ़ती डिमांड के बीच रंग-बिरंगी और डिजायनर मोमबत्ती बनाकर उसे बेच सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं. डिमांड बढ़ने के साथ आप अपने कारोबार को बढ़ा सकते हैं. इसके साथ ही कई लोगों को रोजगार दे सकते हैं. सबसे खास बात ये है कि इस बिजनेस को शुरू करने के लिए बहुत मोटी रकम नहीं चाहिए, बल्कि आप 10 हजार से 15 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं.
आसानी से मिल जाता है मैटेरियल एक और अच्छी बात या कहें राहत भरी बात ये है कि इस Business Idea पर आगे बढ़ने में कोई महंगी मशीन लगाने की जरूरत नहीं होती है, साथ ही मैटेरियल भी आसानी से हर जगह उपलब्ध है. मोमबत्ती बनाने के लिए शुरुआत में आप सांचे का इस्तेमाल कर सकते हैं. जिसमें आप मोम डालकर मोमबत्ती बना सकते हैं. बाजार में बेहद कम कीमत में अलग-अलग डिजाइन के सांचे उपलब्ध हैं. जिससे आप तरह-तरह की मोमबत्ती बना सकते हैं.
मोमबत्ती बनाने के लिए जरूरी चीजों की बात करें, तो Candle बनाने में मोम, धागे, रंग और ईथर का तेल इस्तेमाल होता है. इसके अलावा आप सुगंधित मोमबत्ती बनाने के लिए सेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये सब सामान आप अपने स्थानीय बाजार या ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












