
Diwali 2025 Date: दिवाली से पहले आसमान में सजेगी खगोलीय आतिशबाजी! बनने जा रहे हैं ये दुर्लभ संयोग
AajTak
Diwali 2025: ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2025 की दिवाली से पहले हमारे आसमान में पटाखों से सजने जा रहा है. दरअसल, अंतरिक्ष में कई खगोलीय घटनाएं होने जा रही हैं, जो लोगों को हैरान कर देंगी. 6 अक्टूबर यानी सोमवार को सुपरमून के दीदार हुए थे और उसके आगे भी 10 अक्टूबर, 15 अक्टूबर और 21 अक्टूबर को भी ऐसे ही आसमान सजा हुआ नजर आएगा.
Diwali 2025 Date: पूरे देश में दीपावली की बड़ी ही जोरो शोरों से तैयारियां चल रही हैं. इस बार दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाई जाती है. इस दिन संध्या और रात्रि के समय शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी, विघ्नहर्ता भगवान गणेश और माता सरस्वती की पूजा और आराधना की जाती है.
वहीं, ज्योतिषियों और वैज्ञानिकों के नजरिए से सालों बाद इस बार दिवाली बहुत ही खास मानी जा रही है. दरअसल, दिवाली पर ग्रहों की आसमानी आतिशबाजी से लेकर कई शुभ संयोगों का निर्माण होने जा रहा है. माना जा रहा है कि इन सभी दुर्लभ संयोगों का प्रभाव मानव जीवन और देश-दुनिया पर भी पड़ेगा. तो चलिए जानते हैं कि 10 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर तक कौन कौन से संयोगों का निर्माण होगा.
दिवाली से पहले आसमान में होगी खगोलीय हलचल
साइंटिस्ट मनीष पुरोहित के मुताबिक, दिवाली से पहले कई सारी खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं. जिसमें सबसे पहले 6 अक्टूबर को आसमान में सुपरमून दिखा था. उसके बाद 10 अक्टूबर को चंद्रमा-सेवन सिस्टर्स का मिलन हुआ था, करीब 1 हजार तारों का समूह है सेवन सिस्टर्स. 15 अक्टूबर को ट्रांयगुलर गैलेक्सी के दर्शन होंगे.
इसके अलावा, 19 अक्टूबर को चंद्र शुक्र एक साथ होंगे और माना जा रहा है कि 19 अक्टूबर को शुक्र मॉर्निंग स्टार के रूप में चमकेगा. वहीं, दिवाली की रात ये सभी खगोलीय संयोग अपनी चरम सीमा पर होंगे. वहीं, 21 अक्टूबर की रात चंद्रमा उल्टापिंडों के बीच चमकेगा. माना जा रहा है कि यह आसमानी उथल-पुथल 6 अक्टूबर से लेकर 27 नवबंर तक रहेगी यानी करीब डेढ़ महीने तक.
अक्टूबर की खगोलीय घटना के बीच होंगे ये राशि परिवर्तन

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












