
Diwali 2025 Calender: कब है दिवाली, छोटी दिवाली? यहां जानें सभी 5 दिवसीय त्योहारों की सही तिथि
AajTak
Diwali 2025 Calender: धनतेरस से भाई दूज तक चलने वाला दिवाली का ये पांच दिवसीय पर्व खुशियों का प्रतीक होता है. इस दौरान हर दिन का अपना अलग महत्व होता है. तो आइए जानते हैं कि दिवाली 2025 से जुड़े सभी त्योहारों की सही तिथि.
Diwali 2025 Calender: दिवाली को दीपावली के नाम से भी जाना जाता है, जो हिंदूओं का सबसे प्रमुख पर्व माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, दिवाली का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. इस शुभ त्योहार पर लोग अपने घरों में रंगोली बनाते हैं, दीए जलाते हैं और रंग बिरंगी लाइट्स से घरों को सजाते हैं. दिवाली का पंच दिवसीय त्योहार धनतेरस से शुरू हो जाता है. तो चलिए यहां जानते हैं कि 5 दिवसीय दिवाली के सभी त्योहारों की सही तिथि क्या रहने वाली है.
दिवाली 2025 पूरा कैलेंडर (Diwali 2025 Full Calender)
हर वर्ष दिवाली का पर्व 5 दिनों तक मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस, नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली), दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज तक समापन होता है.
पहला दिन- धनतेरस (Dhanteras 2025)
दिवाली के त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है. इस दिन मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा-उपासना की जाती है, जो कि सुख-समृद्धि से जुड़ी हर इच्छा पूरी करते हैं. इस दिन नई चीजों की खरीदारी, सोना और चांदी खरीदना भी शुभ माना जाता है.
धनतेरस पर खरीदारी का पहला मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. उसके बाद दूसरा मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा और तीसरा मुहूर्त उसके बाद शाम 6 बजकर 11 बजकर से लेकर 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











