
Disney+ Hotstar ने दिया यूजर्स को झटका, IPL के बाद अब नहीं देख पाएंगे ये सभी शो
AajTak
Disney+ Hotstar ने अपने यूजर्स को झटका दिया है. इस प्लेटफॉर्म पर जल्द ही आपको HBO के शो देखने को नहीं मिलेंगे. गेम ऑफ थ्रोन्स, द लास्ट ऑफ अस, हाउस ऑफ द ड्रैगन जैसे पॉपुलर शो को आप इस प्लेटफॉर्म पर नहीं देख पाएंगे. इससे पहले Disney+ Hotstar के हाथ से IPL के राइट्स निकल गए थे और अब HBO के शो रिमूव होने वाले हैं.
Disney+ Hotstar ने एक बड़ा फैसला लिया है. OTT प्लेटफॉर्म पर आपको 31 मार्च से HBO के कंटेंट नहीं दिखेंगे. इसकी जानकारी कंपनी ने अपने Twitter हैंडल से दी है. Disney+ Hotstar का ये फैसला यूजर्स को पसंद नहीं आया है, क्योंकि इसके बाद आप कई पॉपुलर शो को इस प्लेटफॉर्म पर नहीं देख पाएंगे.
HBO के कई पॉपुलर शो Disney+ Hotstar का हिस्सा थे. इसमें The Last of Us, Succession, Game of Thrones, House of the Dragon, The Wire, The Sopranos, Silicon Valley और दूसरे शो शामिल हैं. हाल में आया The Last Of Us शो काफी ज्यादा हिट रहा है.
बता दें कि HBO के पॉपुलर शो और IPL व दूसरे क्रिकेट टूर्नामेंट की वजह से ही Disney+ Hotstar भारत में पॉपुलर हुआ था. मगर अब इस प्लेटफॉर्म पर आपको ना तो IPL के मैच देखने को मिलेंगे, ना ही HBO के शो.
यूजर्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार के इस फैसले से काफी नाराज हैं. इसका असर कंपनी के सब्सक्रिप्शन बेस पर भी पड़ सकता है. फिलहाल Disney+ Hotstar का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन 1499 रुपये में आता है.
IPL मैच और HBO कंटेंट ना होने की वजह से शायद यूजर्स को इस कीमत पर सब्सक्रिप्शन पसंद नहीं आए. IPL के राइट्स अब Viacom के पास हैं. इसका प्रसारण Jio Cinema पर होगा. जियो सिनेमा पर ही FIFA वर्ल्ड कप का भी प्रसारण हुआ है.
IPL के राइट्स मिलने के बाद जियो ने अपने सभी प्लान्स से Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन रिमूव कर दिया. जियो ही नहीं, एयरटेल ने भी अपने कई प्लान्स से डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन रिमूव किया है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












