
Disha Patani से फैन ने मांगी बेस्ट बिकिनी फोटो, मिला ऐसा जवाब नहीं रुकेगी हंसी
AajTak
दिशा पाटनी की फिल्मों में आपने उनका ग्लैमरस अंदाज तो देखा ही होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं दिशा पाटनी का सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है. एक यूजर ने दिशा से उनकी बेस्ट बिकिनी फोटो मांगी, जानें इसका एक्ट्रेस ने क्या जवाब दिया.
बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में दिशा पाटनी का नाम सबसे ऊपर होगा. फिटनेस फ्रीक दिशा पाटनी अपनी टोन्ड फिगर के लिए भी जानी जाती हैं. उनकी बिकिनी फोटोज और ग्लैमरस अदाएं इंस्टा पर देख फैंस उनके दीवाने होते हैं. वैसे दिशा का सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है.
दिशा पाटनी के सामने फैन ने रखी ये डिमांड
मंगलवार को दिशा पाटनी ने फैंस से बातचीत की. दिशा ने Ask Me Anything सेशन कंडक्ट किया. जहां दिशा पाटनी से एक शख्स ने डिमांड रखी कि वे अपनी बेस्ट बिकिनी फोटो को शेयर करें. लेकिन दिशा तो दिशा, एक्ट्रेस ने यूजर की इस डिमांड का सैसी जवाब दे डाला.
कंसीव करने के 2.5 महीने बाद Bharti Singh को पता चला वो प्रेग्नेंट हैं, बोलीं- मोटे लोगों का पता नहीं चलता
दिशा ने दिया मजेदार जवाब
यूजर ने लिखा- बिकिनी पहने हुए अपनी बेस्ट फोटो. दिशा ने ये सवाल सुन फैन को निराश नहीं किया. उन्होंने बिकिनी फोटो शेयर की. लेकिन थोड़े ट्विस्ट के साथ. इस बिकिनी फोटो में दिशा पाटनी नहीं बल्कि एक सील है. क्यों हो गए ना हैरान? ये फोटो बेहद क्यूट है. दिशा ने जो फोटो शेयर की उसमें एक सील बिकिनी पहनकर समंदर से बाहर आ रही है. इस फनी फोटो में सील ने सनग्लासेज पहने हैं.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











