
Diljit Dosanjh Controversy: दिलजीत दोसांझ पर लांछन लगाने से पहले इन 5 तर्कों पर गौर कीजिये
AajTak
कला को राजनीति से जोड़ना और एक कलाकार को उसके पेशेवर निर्णयों के लिए निशाना बनाना न केवल गलत है, बल्कि क्रिएटिव फ्रीडम पर भी हमला है. दिलजीत ने बार-बार साबित किया है कि वे अपनी संस्कृति और देश के प्रति समर्पित हैं.
दिलजीत दोसांझ की आने वाली फिल्म सरदार जी 3 भारत-पाकिस्तान युद्ध की भेंट चढ़ चुकी है. और ये बात वे खुद भी मान रहे हैं. लोग इस बात पर भड़के हुए हैं कि फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को क्यों जगह दी गई है? दिलजीत और उनके विरोधियों के बीच खूब सारे तर्क-कुतर्कों के तीर चलाए जा रहे हैं. दिलजीत की तमाम सफाइयों को नजरअंदाज करते हुए उनकी फिल्मों को बैन करने, उनकी नागरिकता छीने जाने की मांग हो रही है.
क्या है दिलजीत दोसांझ और उनकी फिल्म सरदार जी 3 से जुड़ा पूरा विवाद...
सरदार जी 3 एक पंजाबी फिल्म फ्रेंचाइजी का तीसरा हिस्सा है, जिसमें दिलजीत दोसांझ एक भूत शिकारी की भूमिका में हैं. लेकिन, इस फिल्म पर जो चर्चा और विवाद हो रहा है वह इस की पाकिस्तानी कलाकार हानिया आमिर के कारण है. दरअसल, इस फिल्म का ट्रेलर और रिलीज का दिन ऐसे समय आया है जब देश अप्रैल 2025 में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर गुस्से भरा है. जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक संगठन ने ली हो, ऐसे में भारत के बड़े वर्ग को यह लग रहा है कि दिलजीत भारतीयों पर आतंकी हमला कराने वाले पाकिस्तान की अभिनेत्री को अपनी फिल्म में जगह कैसे दे सकते हैं? और उसे भारत में रिलीज करने का कैसे सोच सकते हैं? भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के साथ तालमेल को लेकर पहले भी आक्रोश रहा है. लेकिन सरदार जी 3 का ट्रेलर रिलीज होने के बाद हानिया आमिर की मौजूदगी ने इस गुस्से को और हवा दे दी है. जिस पर फिल्म को भारत में रिलीज न करने का फैसला लिया गया है.
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) और ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने दिलजीत और फिल्म के निर्माताओं पर भारत में काम करने पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी. इसके अलावा, कुछ हस्तियों जैसे मीका सिंह और गुरु रंधावा ने भी दिलजीत पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा, उन्हें "देश के प्रति वफादारी" पर सवाल उठाते हुए "नकली सिंगर" जैसे शब्दों से नवाजा. लेकिन क्या यह आलोचना वास्तव में जायज है?
1. फिल्म का निर्माण हमले से पहले हुआ था
दिलजीत और फिल्म के निर्माताओं ने स्पष्ट किया है कि सरदार जी 3 की शूटिंग फरवरी 2025 में पूरी हो चुकी थी, जब भारत-पाकिस्तान संबंध सामान्य थे. पहलगाम हमले के बाद तनाव बढ़ा, जो फिल्म के निर्माण के बाद की बात है. दिलजीत ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "जब यह फिल्म बनी थी, तब स्थिति पूरी तरह ठीक थी. इसके बाद जो हुआ, वह हमारे हाथ में नहीं है." यह तथ्य महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाता है कि हानिया आमिर को कास्ट करने का निर्णय किसी भी तरह से वर्तमान तनावों को नजरअंदाज करने या राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से नहीं लिया गया था.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







