
Digital India के 6 साल, BharatNet Project से ऐसे बदलेगा गांवों का हाल
AajTak
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश को डिजिटल बनाने के सपने Digital India को शुरू हुए छह साल पूरे हो गए. इंटरनेट की ताकत को देश के हर गांव तक पहुंचाने के लिए सरकार BharatNet Project चला रही है. जानिए क्या खास है इस प्रोजेक्ट में और क्यों है ये चर्चा में..
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश को डिजिटल बनाने के सपने Digital India को शुरू हुए छह साल पूरे हो गए. इस प्रोग्राम ने ना सिर्फ ज्यादा से ज्यादा सरकारी कामकाज को डिजिटल किया, बल्कि कोरोना की मौजूदा चुनौतियों के समय हमारे जीवन को भी सरल बनाया. इंटरनेट की इसी ताकत को देश के हर गांव तक पहुंचाने के लिए सरकार BharatNet Project चला रही है. जानिए क्या खास है इस प्रोजेक्ट में और क्यों है ये चर्चा में.. देश की 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए वर्ष 2017 में BharatNet Project को शुरू किया गया था. शुरुआत में इस प्रोजेक्ट का मकसद देश की सभी 2.5 लाख ग्राम पंचायतों तक कम से कम 100 mbps की स्पीड वाला इंटरनेट पहुंचाना था. लेकिन हाल में इसका विस्तार 16 राज्यों में ग्राम पंचायत से अलग आबादी वाले सभी गांवों तक कर दिया. (Photo : Getty) केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को केरल, कर्नाटक, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश राज्यों में इस परियोजना का विस्तार कर दिया. अब इन राज्यों में ग्राम पंचायतों समेत कुल 3.61 लाख गांव तक इंटरेट कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. इस काम में राज्यों की भागीदारी भी रहेगी.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












