
Diabetes Treatment: डायबिटीज का जोखिम फ्री में होगा कम...अपनाएं ये तरीका, वैज्ञानिकों ने किया खुलासा
AajTak
लैंसेट डायबिटीज और एंडो-क्रिनोलॉजी जर्नल में एक रिव्यू पब्लिश हुआ है जिसमें बताया गया है कि तेज चलने से टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम कम हो सकता है.
डायबिटीज लंबे समय तक चलने वाली स्वास्थ्य स्थिति है जो इस बात को प्रभावित करती है कि आपका शरीर भोजन को ऊर्जा में कैसे बदलता है. डायबिटीज 2 प्रकार की होती है टाइप 1 और टाइप 2. इनमें से अधिकतर लोगों को टाइप 2 डायबिटीज की शिकायत होती है. टाइप 2 डायबिटीज में शरीर इंसुलिन (इंसुलिन प्रतिरोध) का ठीक से उपयोग नहीं कर पाता है और ब्लड शुगर सामान्य से अधिक हो जाती है.
डायबिटीज को ऐसे समझें
आपका शरीर आपके द्वारा खाए गए अधिकांश भोजन को चीनी (ग्लूकोज) में तोड़ देता है और इसे आपके ब्लडस्ट्रीम में छोड़ देता है. जब आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है तो यह आपके अग्न्याशय को इंसुलिन जारी करने का संकेत देता है. इंसुलिन आपके शरीर की कोशिकाओं में ब्लड शुगर को एनर्जी के रूप में उपयोग कर लेता है.
अगर किसी को डायबिटीज है तो उसका शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बनाता या उसका उपयोग अच्छी तरह से नहीं कर पाता जितना करना चाहिए. जब पर्याप्त इंसुलिन नहीं होता या कोशिकाएं इंसुलिन पर प्रतिक्रिया करना बंद कर देती हैं तो आपके ब्लडस्ट्रीम में काफी अधिक शुगर रह जाती है जो समय के साथ हृदय रोग, आंखों की समस्या और किडनी की बीमारी जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है.
हाल ही में लैंसेट डायबिटीज और एंडो-क्रिनोलॉजी जर्नल में एक रिव्यू पब्लिश हुआ है जिसमें बताया गया है कि तेज चलने से टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम कम हो सकता है.
क्या सामने आया रिव्यू में?













