
Dhanteras 2025: धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा खरीदें ये चीजें, माता लक्ष्मी धन से भर देंगी झोली
AajTak
Dhanteras 2025: धनतेरस पर खरीदारी करना बेहद शुभ होता है, माना जाता है कि इस दिन सोना,चांदी खरीदने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है. लेकिन इन दो चीजों के अलावा 7 ऐसी चीजें हैं जिन्हें खरीदने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
Dhanteras 2025: आश्विन महीने की कृष्ण त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला पर्व धनतेरस दीपावली की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इस बार ये त्योहार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा. धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर देव, यमराज और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इस दिन सोना, चांदी जैसी चीजें खरीदना शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन इन चीजों को खरीदने से पूरे साल घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. लेकिन धनतेरस सिर्फ महंगी चीजें खरीदने का त्योहार नहीं है, इस दिन कुछ सस्ती चीजें भी खरीदना उतना ही शुभ माना जाता है.
धनतेरस कब है
इस साल धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को मनाया जाएगा. पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से होगी, और 19 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार इस बार 18 अक्टूबर को ही धनतेरस मनाया जाएगा. 18 अक्टूबर को शाम के समय मां लक्ष्मी और धन्वंतरि की पूजा की जाएगी. इस बार पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 15 मिनट से रात 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगा.
धनतेरस पर सोना चांदी, नए बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक के अलावा 7 ऐसी चीजें हैं जिसे खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. आइये जानते हैं उनके बारे में
झाड़ू: हिन्दू धर्म में माना जाता है कि माता लक्ष्मी उसी घर में वास करती हैं जहां साफ -सफाई हो, इसके साथ ही झाड़ू को धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. इसलिए धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदना और उसका उपयोग करना बेहद शुभ माना जाता है.
बर्तन: धनतेरस के दिन धातु के बर्तन, जैसे स्टील, पीतल या तांबे के बर्तन खरीदना भी शुभ होता है. इन बर्तनों में भोजन करने से घर और परिवार में सकारात्मक ऊर्जा आती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











