
Dhanteras 2022: एकदम जिंदा-सी दिखने वाली 'चांदी की मछली'...प्रिंसेस विक्टोरिया को थी बेहद पसंद, आइन-ए-अकबरी में भी है जिक्र
AajTak
Dhanteras 2022: चांदी की मछलियां हस्तकला का नायाब मनूना हैं जो हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में ही बनाई जाती हैं और पूरी दुनिया में भेजी जाती हैं. चांदी की इस मछलियों के कद्रदान सिर्फ अपने देश में ही नहीं, बल्कि सऊदी अरब, दुबई, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका सहित गल्फ देशों में इन मछलियों की भारी मांग रहती है.
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में धनतेरस और दीपावली के त्यौहार पर चांदी की मछली की पूजा की प्राचीन परंपरा है. हमीरपुर जिले में दीपावली और धनतेरस आते ही चांदी की मछलियों की मांग बढ़ जाती है. एकदम जिन्दा-सी दिखने वाली चांदी की मछली के बिना बुंदेलखंड में दिवाली और धनतेरस पूजा अधूरी रहती है. नतीजतन घर-घर में चांदी की बनी मछली खरीदी जाती है. बस जितनी जिसकी जेब भारी उतनी बड़ी मछली खरीदते हैं.
बुंदेलखंड में दिवाली पूजा में चांदी की मछली के पूजन की प्राचीन परम्परा होने की वजह से लगभग सभी लोग अपनी -अपनी जेब के हिसाब से इन्हें खरीद कर पूजन करते हैं. हिन्दू धर्म में मीन (चाँदी की मछली) को शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. जिसके चलते यह घर-घर में खरीदी जाती है.
इसके चलते एक ग्राम की छोटी से लेकर एक किलो तक चांदी की बड़ी मछलियों से बाजार गुलजार हो रहे हैं. देखने में एक दम जिंदा सी दिखने वाली लोचदार, तड़पती, फड़कती चांदी की मछलियां देखने वाले को पहली ही नजर में अपना दीवाना बना लेती हैं. मछली बनाने वाले कारीगर बिना किसी मशीन के सिर्फ हाथों की कलाकारी से इन मछलियों को बनाते हैं.
ये मछलियां हस्तकला का नायाब मनूना हैं. जो हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में ही बनाई जाती हैं और पूरी दुनिया में भेजी जाती हैं. चांदी की इस मछलियों के कद्रदान सिर्फ अपने देश में ही नहीं, बल्कि सऊदी अरब, दुबई, पाकिस्तान , बांग्लादेश , श्रीलंका सहित गल्फ देशों में इन मछलियों की भारी मांग रहती है.
एक ग्राम चांदी से बनी छोटी मछलियों को लोग कोट में लगाते हैं और महिलाएं कानों में पहनती हैं. लोग अपनी सुविधा अनुसार चांदी के वजन की मछलियां खरीदते हैं, जिन्हें पूजा के स्थान में रखते हैं, तो कुछ लोग कांच के फ्रेम के अंदर रख कर अपने घरों के ड्राइंग रूम में रखते हैं.
इस इलाके में शादी, बारातों में गिफ्ट करते हैं तो विशेष अतिथियों को चांदी की मछलियां भेंट की जाती हैं. इस इलाके में आने वाले बड़े नेताओं और बड़े अधिकारियों को भी चांदी की मछली भेंट करके उनका स्वागत किया जाता है. मौदहा कस्बे में सिर्फ एक ही परिवार चांदी की मछलियों को बनाने का कार्य करता है. इस परिवार की एक दर्जन दुकानें हैं जिनमें चांदी की मछली बनती और बेची जाती हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







