
Devar Bhabhi love story: देवर संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई पत्नी, पति ने पीटा तो हुआ ये...
AajTak
छठ मनाने गांव आए युवक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या में शामिल मृतक की पत्नी, भाई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी और मृतक के भाई के बीच अवैध संबंध थे. इसको लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था.
बिहार के बेगूसराय में छठ मनाने गांव आए युवक की हत्या कर दी गई. मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या में शामिल मृतक की पत्नी, मृतक के भाई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि देवर-भाभी के बीच अवैध संबंध थे. इसको लेकर ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
दरअसल, बछवारा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के रहने वाला अजय सहनी की 19 नवंबर की रात फांसी लगाकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद शव को गांव के बाहर खेत में फेंक दिया गया था. मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने तेघरा डीएसपी रविन्द्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया था. इसके बाद पुलिस की टीम ने टेक्निकल और सर्विलांस की मदद से पूरे हत्याकांड का खुलासा किया है.
भाई और पत्नी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक अजय सहनी की पत्नी अंजली देवी का पति अजय के छोटे भाई (देवर) धर्मवीर सहनी के साथ अवैध संबंध था. अजय ने दिल्ली में कुछ माह पहले अपने भाई और पत्नी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था. इसके बाद अजय ने दोनों की पिटाई भी की थी और भाई को घरे बाहर निकाल दिया था. हाल ही में अजय छठ में अपने पत्नी के साथ घर आया था.
पति को गांव के बाहर बुलाकर की हत्या
पुलिस ने बताया कि अजय की पत्नी ने देवर के साथ मिलकर 19 नवंबर की रात अजय को गांव के बाहर बांध के किनारे बुलाया था. यहां पर दोनों ने अजय को फांसी के फंदे पर लटका दिया. जब उसकी मौत हो गई तो शव को खेत में फेंक कर चले गए थे.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









