
Dev Diwali 2024 Date: देव दिवाली आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और दिव्य उपाय
AajTak
कार्तिक पूर्णिमा का व्रत और पूजन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है. इसे देव दीपावली भी कहते हैं, क्योंकि इस दिन देवताओं ने राक्षस त्रिपुरासुर का संहार कर स्वर्ग को सुरक्षित किया था.
Dev Diwali 2024 Date: कार्तिक मास की कृष्ण चतुर्दशी को छोटी दिवाली, अमावस्या को दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली मनाने का विधान है. कार्तिक पूर्णिमा का व्रत और पूजन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है. इसे देव दीपावली भी कहते हैं, क्योंकि इस दिन देवताओं ने राक्षस त्रिपुरासुर का संहार कर स्वर्ग को सुरक्षित किया था. कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु, भगवान शिव और तुलसी माता की विशेष पूजा की जाती है. यहां कार्तिक पूर्णिमा की पूजन विधि दी गई है. इस साल देव दिवाली 15 नवंबर यानी आज मनाई जा रही है.
पौराणिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता पृथ्वी पर आते हैं और गंगा घाट पर दीवाली मनाते हैं. कहा जाता है कि देव दीपावली के दिन की गई पूजा पाठ से भगवान प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता स्वर्ग से गंगा नदी में स्नान के लिए आते हैं. इसलिए वाराणसी के गंगा घाट को दीयों से जगमग कर दिया जाता है.
पूजा का शुभ मुहूर्त देव दिवाली का शुभ पर्व 15 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है. आज शाम 5 बजकर 10 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 47 मिनट तक प्रदोष काल रहेगा, इस शुभ घड़ी में भगवान की पूजा की जाएगी.
देव दिवाली पर करें ये खास उपाय
1. देव दिवाली के दिन मीठे जल में दूध मिलाकर पीपल को चढ़ाएं. इसस मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी. जबकि चावल का दान करने से चन्द्र ग्रह शुभ फल देता है.
2. देव दिवाली की संध्या को शिवलिंग पर कच्चा दूध, शहद और गंगाजल मिलाकर चढ़ाएं. घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण बांधें. मिश्री और गंगाजल से खीर बनाएं और मां लक्ष्मी को भोग लगाएं.

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











