
Deoria: 5 लाख के बदले होता था '15 लाख' रुपये देने का सौदा, फिर बॉक्स में निकलता था ये...
AajTak
UP News: यूपी के देवरिया जिले में पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो लोगों को रुपये के बदले तीन गुना रुपये देना का लालच देकर उन्हें ठगता था.
UP News: यूपी की देवरिया पुलिस ने लोगों का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गैंग को पकड़ा है. यह गैंग लोगों को रुपये के बदले तीन गुना रुपये देने का लालच देकर उनके असली रुपयों को लेकर उन्हें रद्दी कागज से भरा डिब्बा देकर रफूचक्कर हो जाते थे. इस गैंग के टारगेट पर व्यापारी रहे थे. सूचना मिलने पर पुलिस ने जाल बिछाया और गैंग को धर दबोचा.
बदमाशों से बरामद हुए नकली नोट
थाना रामपुर कारखाना की पुलिस ने इस गैंग के तीन बदमाशों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. साथ ही पुलिस ने इनसे नकली करेंसी भी जब्त की है. पुलिस ने बदमाशों से 100 रुपये के 7 असली नोट, 500 रुपये के पुराने 9 नोट, 500 रुपये के 35 नकली नोट, 200 रुपये के 35 नकली नोट, 100 के 30 नकली नोट और कागज से भरा डिब्बा बरामद किया है, जिसमें केवल 100 के 7 नोट बाकी कागज की रद्द भरी हुई थी.
गैंग के बारे में पुलिस को यूं मिली सूचना
नवाज शरीफ नाम के शख्स ने थाना रामपुर कारखाना पुलिस को लिखित शिकायत की थी कि उसके फोन नंबर पर पिछले दो-तीन दिन से कोई अंजान व्यक्ति फोन कर रहा है. नवाज ने बताया कि वह शख्स उससे कह रहा कि उसके पास 100 के बहुत ज्यादा नोट हैं. वह उन्हें एक लाख रुपये के बदले तीन लाख रुपये देगा. पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
गैंग को पकड़ने के लिए बिछाया गया जाल

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











