Deoria: ड्रोन से सर्च ऑपरेशन चलाकर पुलिस ने पकड़ी 175 लीटर कच्ची शराब, 13 गिरफ्तार
AajTak
देवरिया में पुलिस ने ड्रोन कैमरों की मदद से कच्ची शराब को पकड़ने का अभियान चलाया. पुलिस ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है और 175 लीटर कच्ची शराब बरामद की. मामले में एडिशनल एसपी राजेश सोनकर ने बताया कि बड़े पैमाने पर कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. बिहार में हुई मौतों के बाद यूपी पुलिस सख्त है.
बिहार में जहरीली शराब कहर बरपा रही है. वहां, जहरीली शराब को पीने से मरने वालों का आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. वहीं, उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस ने ड्रोन कैमरे से सर्च ऑपरेशन चलाकर कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी कर 175 लीटर कच्ची शराब बरामद की.
पुलिस ने सरयू नदी पार परसिया देवार क्षेत्र में यह कार्रवाई की. इसमें 40 क्विंटल लहन नष्ट करते हुए आधा दर्जन भट्ठियों को तोड़ा गया है. इस मामले में पुलिस अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.
कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस चला रही अभियान
इस मामले पर एडिशनल एसपी राजेश सोनकर ने बताया कि पुलिस द्वारा कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर शत प्रतिशत रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई चलती रहेगी. तरकुलवा पुलिस ने गंगा तिर्की को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 लीटर कच्ची शराब और बघौचघाट पुलिस ने अशोक उरांव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 9 लीटर कच्ची शराब बरामद की.
बरहज पुलिस ने 2 अभियुक्तों संतोष साहनी, लक्ष्मण साहनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 26 लीटर कच्ची शराब बरामद की. इसके अतिरिक्त परसिया देवार क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन दबिश देते हुए 60 लीटर कच्ची शराब बरामद कर लगभग 40 कुंतल लहन और चार भट्टियों को नष्ट किया.
सलेमपुर पुलिस ने अभियुक्त बन्धु राजभर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 लीटर कच्ची शराब बरामद की. रुद्रपुर पुलिस ने अभियुक्त मंग्लेश्वर उरांवको गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 लीटर कच्ची शराब बरामद की.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







