
Deoria: छात्रा पर लगा मोबाइल चोरी का इल्जाम, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
AajTak
देवरिया में 18 साल की लड़की ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. दरअसल, पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उस पर मोबाइल चोरी का इल्जाम लगाया था. पूछताछ के लिए पुलिस दो बार उसके घर आई थी. इससे गांव वालों को लगने लगा था कि लड़की ने ही फोन चुराया होगा. इससे आहत लड़की ने खुदकुशी कर ली.
उत्तर प्रदेश के देवरिया में पड़ोस में रहने वाली महिला ने 9वीं की छात्रा पर मोबाइल चोरी का इल्जाम लगाया. इसके बाद पुलिस ने लड़की के घर पहुंचकर दो बार उससे पूछताछ की थी. गांव वालों को भी लगने लगा था कि लड़की ने फोन चुराया होगा. इस बात से आहात होकर लड़की ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी.
अब इस मामले में पुलिस ने आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस चोरी हुए मोबाइल की पूछताछ के लिए लड़की के घर दो बार पहुंची थी. इसके बाद पूरे गांव में इस बात की खूब चर्चा होने लगी थी. गांव वाले आपस में चर्चा कर रहे थे कि लड़की ने ही मोबाइल चुराया होगा. तभी दो बार पुलिस उसके पास आई है. इससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया.
नौंवी कक्षा की छात्रा थी लड़की
18 साल की सोनाली 9वीं कक्षा की छात्रा थी. बचपन से ही वो अपनी नानी चंद्रावती देवी के साथ गांव भटौली में रह रही थी. सोनाली 18 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे बिना किसी को बताए घर से निकली. गांव से कुछ ही दूरी पर मलिया टोला के समीप रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूद गई.
सुबह जब शव की शिनाख्त हुई, तो पता चला कि यह शव सोनाली का है. घटना के बाद मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो पता चला कि मालती देवी ने 16 अक्टूबर को थाने में मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें सोनाली का नाम लिखा था.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










