
Dengue Fever: मॉनसून के साथ ही बढ़ा डेंगू का खतरा! ये रहे लक्षण और बचाव के तरीके
AajTak
Dengue Fever: डेंगू होने पर तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होने लगता है. डेंगू में शरीर की प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगती हैं. इसमें मरीज को तुरंत अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत होती है, वरना समय पर इलाज ना मिलने के कारण मरीज की जान भी जा सकती है. डेंगू के लक्षणों को पहचानकर ही इसका इलाज किया जा सकता है.
Dengue Fever: मॉनसून का मौसम शुरू हो गया है और इस दौरान मच्छर से पनपने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. बरसात के मौसम में जमा पानी के कारण डेंगू के मामले भी बढ़ जाते हैं जो मच्छरों के लिए प्रजनन स्थल बन जाता है. डेंगू वायरस संक्रमित एडीज मच्छरों के माध्यम से मनुष्यों में फैलता है. यह दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करता है, जिनसे बच्चे भी असुरक्षित हैं. डेंगू से कैसे सुरक्षित रहा जा सकता है इस बारे में जान लीजिए.
डेंगू के लक्षण
डेंगू में तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, दाने और थकान महसूस हो सकती है. कुछ मामलों में यह अधिक गंभीर हो सकता है, जिसे डेंगू रक्तस्रावी बुखार (Dengue hemorrhagic fever) के रूप में जाना जाता है जिसमें जान तक जा सकती है.
1. मच्छरों के प्रजनन क्षेत्रों को हटाएं
डेंगू के प्राथमिक सोर्स एडीज मच्छर रुके हुए पानी में पनपते हैं. आपके घर में मच्छरों के प्रजनन के जोखिम को कम करने के लिए घर में जहां पानी भरा हुआ है उन स्थानों को खत्म करें और रुके हुए पानी को तुरंत साफ करें. साथ ही नाली और पानी निकलने वाले पाइपों की भी सफाई करें.
2. कीट नाशकों का प्रयोग करें

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












