
Delhi Weather Updates: दिल्ली में अचानक बदला मौसम, छाया अंधेरा, कई इलाकों में तेज बारिश, जानें मौसम अपडेट
AajTak
मौसम विभाग की तरफ से पहले ही भविष्यवाणी की गई थी कि मार्च के दूसरे हफ्ते में उत्तर भारत के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के चलते अचानक से बदलाव देखने को मिलेगा. जम्मू कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बादल छाए हुए हैं.
दिल्ली एनसीआर के मौसम ने शुक्रवार को अचानक से करवट ले ली. सुबह से ही आसमान में चारों तरफ घने बादल छाए रहे दिन के वक्त मानो अचानक से अंधेरा छा गया हो. इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर में कई इलाकों में झमाझम बारिश भी हुई जिससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई. दिल्ली के कनॉट प्लेस और उसके आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई. वहीं नोएडा समेत एनसीआर में भी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रहेगी. Delhi witnesses a change in weather and receives rainfall this morning. Visuals from near India Gate. pic.twitter.com/7lXUZ1styb उत्तर प्रदेश: नोएडा में आज सुबह मौसम में बदलाव आने के साथ बारिश हुई। तस्वीरें नोएडा सेक्टर-10 से। pic.twitter.com/R0vNaUq3Ac
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











