
Delhi Weather Update: मार्च में 76 साल बाद इतनी गर्मी, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, जानें अगले 5 दिन का मौसम
AajTak
दिल्ली में सोमवार को 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. 76 साल बाद ये पहला मौका था जब मार्च के महीने में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया. इससे पहले 1945 में ऐसा हुआ था.
दिल्ली की सर्दी तो परेशान करने वाली थी ही. अब इसकी गर्मी भी परेशान करने लगी है. गर्मी को लेकर दिल्ली में आज (सोमवार) तीन बातें हुईं. पहली तो ये कि दिल्ली में होली के दिन सबसे ज्यादा तापमान (Maximum Temperature) दर्ज किया गया. दूसरा ये कि 76 साल बाद एक बार फिर मार्च में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया. तीसरी बात ये कि दिल्ली में आज गर्मी की पहली हीट वेव (Heat Wave) भी चली. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया. ये दिल्ली में होली के दिन अब तक दर्ज किया गया सबसे ज्यादा तापमान है. इससे पहले कभी भी दिल्ली में होली के दिन इतना ज्यादा तापमान दर्ज नहीं किया गया. इसके अलावा सोमवार को मार्च में 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज हुआ. आखिरी बार 31 मार्च 1945 को मार्च में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया था. उस समय 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ था. और आज 40.1 डिग्री सेल्सियस.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







