
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश लेकिन प्रदूषण से राहत नहीं, AQI आज भी 'बेहद खराब'
AajTak
दिल्ली में बारिश भी प्रदूषण पर बेअसर होती नजर आ रही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक आज सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 371 बना हुआ है, जो कल शाम से लगातार बढ़ रहा है. कल (26 दिसंबर) शाम 4 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 345 था. इसके बाद सुबह 6 बजे ये बढ़कर 365 पहुंचा जो अब 371 हो गया.
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हवा में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब बना हुआ है. आमतौर पर बारिश और हवाओं के साथ इसमें कुछ राहत देखने को मिलती है लेकिन आज ये राहत भी मिलती नजर नहीं आ रही है. दरअसल, दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तड़के सुबह से हल्की बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी है.
बारिश और न्यूनतम तापमान में बढ़त
इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़त देखने को मिली है यानी ठंड से कुछ राहत मिली है लेकिन प्रदूषण में कोई राहत नहीं देखी जा रही. बता दें कि सर्दियों में पश्चिमी विक्षोभ से हो रही बारिश के दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़त और अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जाती है. हालांकि ये सिस्टम गुजर जाने के बाद न्यूनतम तापमान में कमी और अधिकतम तापमान में बढ़त होती है.
प्रदूषण में भी इजाफा
प्रदूषण की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक आज सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 371 बना हुआ है, जो कल शाम से लगातार बढ़ रहा है. कल (26 दिसंबर) शाम 4 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 345 था. इसके बाद सुबह 6 बजे ये बढ़कर 365 पहुंचा जो अब 371 हो गया.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









