
Delhi Weather: पहाड़ों से ठंडा दिल्ली का मौसम, मसूरी और नैनीताल से भी नीचे पहुंचा पारा
AajTak
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का सितम जारी है. राष्ट्रीय राजधानी में आज (शनिवार), 7 जनवरी को भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने का अनुमान है. शीतलहर और ठिठुरन के साथ कोहरे के कारण गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी पड़ी है. सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.
Cold Weather in Delhi: सर्दी और शीतलहर से पूरा उत्तर भारत कांप रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके भीषण शीतलहर और ठंड की चपेट में है. न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है. लगातार जारी ठंडी हवाओं के चलते गलन बढ़ गई है. यूं तो दिल्ली की सर्दी सदियों से मशहूर है, लेकिन इस बार गिरते पारे ने हद पार कर दी है.
देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान शिमला, मसूरी, नैनीताल जैसे हिल स्टेशन से भी नीचे पहुंच चुका है. दिल्ली में कुछ जगहों पर पारा 2 डिग्री से भी नीचे लुढ़क गया है. आयानगर इलाके में बीते दिन यानी 6 जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, मौसम को लेकर मानक माने जाने वाले सफदरजंग केंद्र में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा. वहीं. दिल्ली के रिज इलाके में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री और सफदरजंग में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Dense fog engulfs Delhi this morning, leading to reduced visibility. Visuals from Mangolpuri and Paschim Vihar. pic.twitter.com/ifO8FdYipo
मौसम विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान डलहौजी (4.9 डिग्री सेल्सियस), धर्मशाला (5.2 डिग्री सेल्सियस), शिमला (3.7 डिग्री सेल्सियस), देहरादून (4.6 डिग्री सेल्सियस), मसूरी (4.4 डिग्री सेल्सियस) और नैनीताल (6.2 डिग्री सेल्सियस) से भी कम रहा. ठंड, शीतलहर और कोहरा का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जनवरी में जमाने वाली ठंड पड़ रही है. दिन के समय भी लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं.
दिल्ली में शीतलहर के साथ कोहरे का भी प्रकोप
Delhi | Severe cold wave and fog conditions continue to prevail in the national capital. Visuals from Akshardham pic.twitter.com/nxEqDnCmac

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











