
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बारिश के साथ सुबह की शुरुआत, जानें अगले कुछ दिनों का हाल
AajTak
Delhi Weather Update: दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सुबह तड़के से ही बारिश जारी है. आने वाले कुछ दिनों तक यहां ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं. इसके साथ ही प्रदूषण में भी कमी देखने को मिल रही है. शुक्रवार सुबह दिल्ली में बादल छाए दिखे, साथ ही, हल्की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है. जानें मौसम का पूरा हाल.
Delhi Pollution and Weather Forecast: दिल्ली में आज यानि शुक्रवार (7 अक्टूबर) को बारिश के साथ सुबह की शुरुआत हुई. लगातार हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है. आसमान में बादल छाए हुए हैं. बादलों के साथ ठंडी हवा ने दिल्ली के मौसम में बड़ी तब्दीली दर्ज की है.
दिल्ली-NCR में पूरे दिन कैसा रहेगा मौसम?
IMD के मुताबिक, दिल्ली में 7 अक्टूबर को पूरे दिन हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री बना हुआ है. नोएडा में भी आज सुबह से बारिश जारी है. तापमान की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री है. गुरुग्राम में भी बारिश जारी है, जो पूरे दिन रहने के आसार हैं. गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री है.
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी बारिश
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 10 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से तेज बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं दिल्ली में 11 और 12 अक्टूबर को बारिश में कमी होने के आसार हैं लेकिन बादल छाए रहेंगे. इस बीच न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है और अधिकतम तापमान 27 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
क्या है एयर क्वालिटी का हाल

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








