
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बादलों की लुका-छुपी, हवाओं के साथ बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत
AajTak
दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के इलाकों में आज यानी 24 मई की सुबह भी राहत भरी है. ठंडी हवाएं चलने के साथ आसमान में हल्के बादल भी छाए हुए हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज (बुधवार) भी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं, तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है.
राजधानी दिल्ली में मंगलवार का दिन बेहद सख्त गुजरा. यहां के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया और दिनभर गर्म हवाएं चली. हालांकि मगंलवार शाम से ही मौसम में में कुछ रहात देखने को मिलने लगी. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी राहत के आसार जताए हैं.
दिल्ली में आज आंधी के साथ बारिश
दिल्ली, नोएडा समेत इसके आसपास के इलाकों में आज यानी 24 मई के सुबह भी राहत भरी रही. सुबह के वक्त से ही हल्की ठंडी हवाएं चली और आसमान में हल्के बादल भी छाए हुए हैं. मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज आंधी के साथ बारिश हो सकती है. वहीं तापमान में भी राहत देखी जाएगी. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है, जो कल 43 डिग्री दर्ज किया गया.
राजधानी में राहत के 4 दिन
इसके साथ ही अगले 4 दिन यानी 27 मई तक दिल्ली में भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत रहेगी. यहां आज और कल आंधी बारिश के अलावा 26 और 27 मई को बूंदाबांदी के साथ बादल छाए रहेंगे और तापमान गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा.
नोएडा में धूल भरी आंधी और छींटे पड़ने के आसार

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











