
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में गरज के साथ तेज बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी से बदला मौसम
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार देर रात कई इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश हुई. इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं. इसके अलावा शिमला से लेकर शोपियां तक पहाड़ों पर बर्फबारी भी हुई है, जिसके बाद मौसम का मिजाज ठंडा हो गया.
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को कई इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश हुई. इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं. देर रात कई इलाकों में तेज तो कई जगहों पर हल्की बारिश हुई. इस दौरान नोएडा में भी बादल बरसे, जिसके बाद मौसम ठंडा हो गया. इसके अलावा शिमला से लेकर शोपियां तक पहाड़ों पर बर्फबारी भी हुई है.
सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने अचानक करवट ली. देर रात हुई बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई. दरअसल इस समय पहाड़ों पर बर्फबारी भी हुई, जिसका असर हुआ कि तापमान में गिरावट आई.
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में अचानक हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया. इस दौरान हवाएं चलने की वजह से तापमान करीब तीन डिग्री गिरकर 30.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सोमवार देर रात नोएडा, इंदिरापुरम, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली समेत दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हुई.
स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया, दिल्ली और एनसीआर में भारी गरज और बारिश वाले बादल हैं. पश्चिम से लेकर पूर्व तक तेज बारिश और ओलावृष्टि संभव है."
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली का अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है. उन्होंने एक पोस्ट में कहा, "बीते 24 घंटों में तापमान 36.5 से गिरकर 30.5 तक पहुंच गया है. हो सकता है कि ये और नीचे जाए."

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










