
Delhi Weather: दिल्ली में आज मौसम खुशनुमा, वीकेंड पर बढ़ेगा पारा, गर्मी को लेकर जानें क्या है IMD का अपडेट
AajTak
दिल्ली में आज यानी 16 फरवरी को आसमान साफ रहने के साथ न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. जबकि अधिकतम तापमान बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है. कल यानी 17 फरवरी (शुक्रवार) की बात करें तो न्यूनतम तापमान बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है.
दिल्ली में ठंड की विदाई के बाद अब मौसम खुशनुमा है. देश की राजधानी में ठंडी हवाएं अब बंद हो गई हैं और तापमान भी सामान्य बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 2 दिनों में इसमें कोई खास तब्दीली देखने को नहीं मिलेगी. लेकिन वीकेंड पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम से खराब कैटेगरी के बीच दर्ज की जा रही है. आइये जानते हैं, दिल्ली के मौसम और प्रदूषण का हाल.
आज यानी 16 फरवरी को आसमान साफ बना रहेगा और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है जबकि अधिकतम तापमान बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है. कल यानी 17 फरवरी (शुक्रवार) की बात करें तो न्यूनतम तापमान बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है. हालांकि, आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे.
वीकेंड यानी 19 फरवरी तक तापमान में एक या दो प्वाइंट का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेलिसियस तक दर्ज किया जा सकता है. इसके बाद भी मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है.
दिल्ली के मौसम पर IMD अपडेट्स
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों से होकर गुजर रहा है. इसके बाद 18 फरवरी को एक और सिस्टम बनेगा, जो 21 फरवरी तक रहेगा. यह पहाड़ों के लिए एक सक्रिय मौसम सिस्टम होगा. पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में इसके असर से चक्रवाती हवाएं चलने की संभावना है.
प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली को प्रदूषण से कुछ राहत मिली हुई है. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, आज सुबह 9 बजे के करीब दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 223 दर्ज किया गया.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








