
Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में 'Fog Attack', कोहरे से गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक, शीतलहर का कहर भी जारी
AajTak
Fog in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी और आस-पास के इलाके आज (मंगलवार), 27 दिसंबर को पूरी तरह घने कोहरे की आगोश में है. धुंध के कारण सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार सुस्त पड़ी है. साथ ही शीतलहर से भी राहत नहीं है.
Delhi Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर के साथ घने कोहरे की कहर जारी है. दिल्ली-एनसीआर आज (मंगलवार), 27 दिसंबर को पूरी तरह घने कोहरे की आगोश में है. धुंध के कारण सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार सुस्त पड़ी है. मौसम विभाग ने अगले 2 दिन शीतलहर और ठंड से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है.
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में अभी अगले दो दिन शीतलहर (Cold Wave) की चपेट में रहेंगे. दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम दर्ज की गई. पंजाब के भटिंडा में सुबह 5.30 बजे 0 दृश्यता रिकॉर्ड की गई. जबकि अमृतसर और पटियाला में 50 मीटर विजिबिलिटी रही. इसके अलावा हरियाणा के हिसार, चंडीगढ़ और अंबाला में सिर्फ 25 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई.
Dense fog was observed as cold wave continues in Delhi, with a minimum temperature recorded at 7 degrees Celcius. Pictures from DND and Bara pulla. pic.twitter.com/CYvIsIq9FQ
दिल्ली के पालम और सफदरजंग में सुबह 5.30 बजे 50 मीटर विजिबिलिटी रही जबकि राजस्थान के गंगानगर में 25 मीटर, चुरू में 50 मीटर, उत्तर प्रदेश के बरेली में 25 मीटर जबकि आगरा और बहराइच में 200 मीटर तक विजिबिलिटी देखने को मिली.
दिल्ली-एनसीआर में कई हिस्सों में सर्दी से बचने के लिए लोग सुबह के समय अलाव जलाते नजर आए. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में में ठंडी हवाएं चलने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है.
दिल्ली में आज कितना रहेगा तापमान?

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








