
Delhi Weather: ठंड और कोहरे में लिपटी राजधानी, कम विजिबिलिटी से फ्लाइट्स प्रभावित, दिल्ली में अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट
AajTak
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर घना कोहरा देखने को मिला. वहीं, पालम और सफदरजंग दोनों जगहों पर सुबह 6 बजे सामान्य दृश्यता कम होकर 100 मीटर हो गई. रनवे पर विजिबिलिटी 125 मीटर से भी कम है, जिससे उड़ान परिचालन पर असर पड़ने की संभावना है.
राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है. इससे प्रदूषण में कुछ राहत तो मिली लेकिन आज (25 दिसंबर) सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई. दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में क्रिसमस पर कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई इसका असर कुछ उड़ानों पर भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने दिल्ली में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी दी गई है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और 9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
कोहरे से विजिबिलिटी, फ्लाइट्स प्रभावित
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर घना कोहरा देखने को मिला. वहीं, पालम और सफदरजंग दोनों जगहों पर सुबह 6 बजे सामान्य दृश्यता कम होकर 100 मीटर हो गई. रनवे पर विजिबिलिटी 125 मीटर से भी कम है, जिससे उड़ान परिचालन पर असर पड़ने की संभावना है. एक ट्वीट में, दिल्ली हवाई अड्डे ने कहा, "लैंडिंग और टेकऑफ़ जारी रहने के बावजूद, जो उड़ानें CAT III के अनुरूप नहीं हैं, वे प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें." बता दें कि CAT III एक नेविगेशन प्रणाली है जो घने कोहरे और खराब मौसम की स्थिति में दृश्यता कम होने पर विमानों को उतरने की अनुमति देती है.
प्रदूषण में कमी
तापमान की बात करें तो सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा और दिल्ली का आज औसत एक्यूआई गंभीर श्रेणी से घटकर बेहद खराब श्रेणी में आ गया है. आज सुबह 7 बजे के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अपडेट के मुताबिक दिल्ली का एक्यूआई 333 दर्ज हुआ.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









