
Delhi Weather: गर्मी से मिलेगी राहत! दिल्ली में आज से फिर शुरू होगा बारिश का दौर, जानें IMD अपडेट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 2 अगस्त को दिल्ली में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और रात में बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. लेकिन आज दिन का तापमान बीते दिन की तुलना में ज्यादा रह सकता है. आइए जानते दिल्ली के मौसम पर क्या है लेटेस्ट अपडेट.
उत्तर भारत के राज्यों में मॉनसून की बारिश की गतिविधियों धीमी पड़ी हैं. देश की राजधानी दिल्ली से भी बारिश गायब है और लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है. हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में फिर बारिश दस्तक देने वाली है और तापमान में कमी के साथ राहत मिल सकती है.
बढ़ेगी गर्मी फिर बारिश से राहत!
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 2 अगस्त को दिल्ली में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और रात में बहुत हल्की बारिश की संभावना है. लेकिन आज दिन का तापमान कल के मुकाबले ज्यादा रह सकता है यानी बारिश की शुरुआत से पहले आज दिल्लीवालों को गर्मी झेलनी पड़ सकती है. आईएमडी के मुताबिक, बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 28 डिग्री सेल्सियस और 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना
फिर शुरू होगा बारिश का दौर
बता दें कि मौसम कार्यालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है और शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 56 प्रतिशत दर्ज की गई. मौसम कार्यालय ने आज के लिए आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









