
Delhi Violence: जहांगीरपुरी हिंसा की वजह बनी पुलिस की चूक! देखें क्या बोले दो पूर्व डीजीपी
AajTak
गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों से बात की है. दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि ऐसी कार्रवाई दंगाइयों पर हो, जो मिसाल बने. लेकिन दिल्ली में हुई इस हिंसा पर कई सवाल उठ रहे हैं. पहला सवाल यही है कि जिस जहांगीरपुरी में दिल्ली के भारी पुलिसबल की मौजूदगी के बावजूद पथराव की नौबत आ जा रही है, क्या ऐसे इलाके से बिना इजाजत शोभा यात्रा निकलने देना चाहिए था ? बिना इजाजत जुलूस निकाले जाने पर यूपी के पूर्व पूर्व डीजीपी बिक्रम सिंह ने कहा कि या जुलूस नहीं निकल सकता है, अगर निकलता है तो मानकर चलिए कि इरादे नेक नहीं हैं. वीडियो में दो पूर्व डीजीपी से समझें क्या हैं जुलूस निकालने के नियम.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











