
Delhi Traffic Advisory: कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली में जाम! 23 जुलाई तक बंद रहेंगे ये रास्ते, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
AajTak
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों की सुविधा के लिए जानकरी दी है कि 21 जुलाई 2025 सुबह 8 बजे से लेकर 23 जुलाई 2025 सुबह 8 बजे तक कुछ खास इलाके की सड़कें बंद रहेंगी.
दिल्ली में कांवड़ यात्रा के चलते आज, 21 जुलाई, 2025 से 23, जुलाई, 2025 तक कई रास्ते बंद रहेंगे. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 21 जुलाई को सुबह 8 बजे से लेकर 23 जुलाई की सुबह 8 बजे तक कुछ खास इलाकों की सड़कें बंद रहेंगी. ये बंदिशें यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था के चलते लगाई गई हैं.
ये सड़कें बंद
जिन रास्तों पर ये बंदिश रहेंगी, उनमें सबसे पहला है जीटी रोड का अफसारा बॉर्डर से शहदारा तक का इलाका. इसके अलावा सीमापुरी से अफसारा बॉर्डर, आनंद विहार से अफसारा बॉर्डर, जीटी रोड से विवेक विहार अंडरपास तक की सड़कें भी बंद रहेंगी. साथ ही, स्वामी दयानंद मार्ग पर केशव चौक की ओर जाने वाली ट्रैफिक और पूस्ता रोड से शास्त्री पार्क तक भी सड़क बंद रहेगी.
इन रूट्स का करें इस्तेमाल
अगर आप इसी रूट पर यात्रा कर रहे हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विकल्प भी दिए हैं. सीमापुरी से अफसारा बॉर्डर जाने वाले यात्री रोड नंबर 56 की ओर बने अंडरपास का इस्तेमाल कर सकते हैं. आनंद विहार से अफसारा बॉर्डर के लिए सीमापुरी वाली ओर बने अंडरपास से गुजरना बेहतर रहेगा. जीटी रोड से विवेक विहार जाने वालों को अफसारा बॉर्डर होते हुए रोड नंबर 56 पर जाना चाहिए. स्वामी दयानंद मार्ग पर जाने वाले लोग विकास मार्ग या NH-9 का सहारा ले सकते हैं. वहीं पूस्ता रोड पर यात्रियों के लिए NH-9 या रिंग रोड के रास्ते सुझाए गए हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: कांवड़ यात्रा की वजह से 21 से 23 जुलाई तक बंद रहेगा आगरा कनाल रोड

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.








