
Delhi School Reopen: दिल्ली में कब शुरू हों स्कूल? सरकार ने पैरेंट्स-टीचर्स से मांगे सुझाव
AajTak
Delhi School Reopen: शिक्षामंत्री ने लोगों से कहा है कि स्कूल खोलने को लेकर उनके जो भी सुझाव है, उन्हें वे DelhiSchools21@gmail.com पर भेज सकते हैं. शिक्षाविभाग सभी सुझावों पर विचार करने के बाद अपना निर्णय लेगा.
Delhi School Reopen: कोरोना संक्रमण के घटते मामलों को देखते हुए अब कई राज्यों में स्कूल फिर से खोल दिए गए हैं. गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पंजाब में स्कूल खोल दिए गए हैं जबकि उत्तराखण्ड, बिहार समेत अन्य राज्यों में अक्टूबर से स्कूल खुलने हैं. कुछ राज्यों में अभी तक स्कूल खोलने का फैसला नहीं लिया गया है. राजधानी दिल्ली के अलावा यूपी में भी अभी बच्चों के लिए स्कूल खोलने की घोषणा नहीं की गई है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












