
Delhi School Reopen: दिल्ली में अभी नहीं खुलेंगे जूनियर क्लासेज़ के स्कूल, त्योहारों के बाद होगा फैसला
AajTak
Delhi School Reopen: दिल्ली में फिलहाल जूनियर क्लासेज के लिए स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है. दशहरा, दीपावली के त्योहार के सीज़न के बाद स्कूल खोलने पर विचार किया जाएगा. हालांकि, तब तक स्कूलों द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी.
Delhi School Reopen Latest Update: दिल्ली सरकार ने अभी जूनियर क्लासेज़ के लिए स्कूल खोलने के फैसले को टाल दिया है. दिल्ली आपदा प्रबंधन विभाग DDMA की बैठक में आज (बुधवार) यानी 29 सितंबर को यह फैसला लिया गया है. जानकारी के मुताबिक जूनियर क्लासेज़ के लिए फिलहाल स्कूल बंद ही रखे जाएंगे. आने वाले दशहरा, दीपावली के त्योहार के सीज़न के बाद स्कूल खोलने पर विचार किया जाएगा. हालांकि, तब तक स्कूलों द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












