
Delhi School: एसडीएमसी दिल्ली ने तैयार किया डिजिटल स्कूल, किताबों की जगह टैबलेट से होगी पढ़ाई
AajTak
क्लास के अंदर टीचर के लिए माइक की व्यवस्था भी की गई है और एक बड़ी एलईडी स्क्रीन भी क्लास रूम में फिट की गई है, इसके जरिए टीचर सभी स्टूडेंट्स को सही निर्देश दे सकते हैं.
एसडीएमसी दिल्ली ने डिजिटल स्कूल तैयार किया है. इस स्कूल में बच्चे कॉपी किताबों की जगह टैबलेट से पढ़ेंगे. ये टैबलेट स्कूल में हर बच्चे को आधुनिकता से जोड़ने का एक प्रयास है. जो बच्चे आर्थिक रूप कमजोर घरों से उनके लिए यह स्कूल एक प्रयास है आधुनिक शिक्षा पहुंचाने का.
इस स्कूल में क्लास के अंदर टीचर के लिए माइक की व्यवस्था भी की गई है और एक बड़ी एलईडी स्क्रीन भी क्लास रूम में फिट की गई है, इसके जरिए टीचर सभी स्टूडेंट्स को सही निर्देश दे सकते हैं.
बच्चे इन टैबलेट के जरिए गणित की गिनतियां, हिंदी की कहानियां, इंग्लिश की कविताएं आदि सीख रहे हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












