
Delhi Rain: CP की दुकानों में भरा पानी, DU में तालाब बनी सड़क... दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें
AajTak
दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है. राजधानी में बारिश से मौसम तो सुहाना हुआ है मगर कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कनॉट प्लेस, सरिता विहार, डीयू व कई अन्य इलाकों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं.
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में सुबह से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है. तड़के सुबह से दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो रही है. मौसम तो सुहाना हो गया लेकिन कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
इसी कड़ी में दिल्ली की मथुरा रोड पर सरिता विहार अपोलो अस्पताल के पास जाम और जलभराव की समस्या देखी जा रही है. गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही हैं. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. कनॉट प्लेस में भी लोगों को जलजमाव की समस्या से जूझना पड़ रहा है.
देखिए वीडियो...
कनॉट प्लेस में कई दुकानों में घुसा बारिश का पानी
कनॉट प्लेस में कई दुकानों में बारिश का पानी घुस गया है. इसको लेकर कनॉट प्लेस मार्किट एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है. इसके साथ ही डीयू नॉर्थ कैंपस में जलजमाव देखने को मिला है. यहां सड़क पर भारी जलजमाव के बाद कॉलेज के स्टूडेंट्स सड़क पर पानी में वॉलीबॉल खेलते नजर आए.
पानी में वॉलीबॉल खेलते स्टूडेंट्स का वीडियो...

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









