
Delhi Rain: स्वतंत्रता दिवस परेड में खलल डालेगी बारिश? जानें 15 अगस्त को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
AajTak
15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में भव्य आयोजन होता है, लेकिन इस बार मॉनसूनी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. दिल्ली में पिछले कई दिनों से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जो इस हफ्ते भी जारी रहने वाली है.
दिल्ली-एनसीआर में लगातार मॉनसूनी बारिश हो रही है. एक हफ्ते से लगभग हर दिन कभी कम तो कभी ज्यादा बारिश का सिलसिला जारी है. दिल्ली और इसके आस-पास के सभी हिस्सों में दोपहर, शाम और रात के समय अलग-अलग तीव्रता की मॉनसूनी बारिश हो रही है. 12 और 13 अगस्त को भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश देखने को मिली है. इसमें नोएडा, गाजियाबाद, फ़रीदाबाद और गौतमबुद्धनगर शामिल हैं. इस बीच मौसम विभाग ने 14-15 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में बारिश खलल डाल सकती है.
स्वतंत्रता दिवस समारोह पर बारिश का खतरा
बता दें कि 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में भव्य आयोजन होता है, लेकिन इस बार मॉनसूनी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. दिल्ली में पिछले कई दिनों से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जो इस हफ्ते भी जारी रहने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 15 अगस्त को मध्यम बारिश के आसार हैं, जो समारोह में खलल डाल सकती है. हालांकि, बारिश किस वक्त होगी, ये कहना अभी मुश्किल है. नोएडा में भी इस दिन बिजली, आंधी और बारिश के आसार हैं.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
इस हफ्ते कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम?

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











