
Delhi Rain: शीतलहर और कोहरे के बाद दिल्ली में बारिश की एंट्री! इन इलाकों के लिए जारी हुआ अलर्ट
AajTak
दिल्ली में आज (20 जनवरी) सुबह करीब साढ़े पांच बजे सफदरजंग में 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो कल (गुरुवार) के मुकाबले 2.8 डिग्री ज्यादा है. वहीं, पालम में 3 डिग्री की बढ़त देखी गई है. पालम में आज 12.8 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया.
Delhi Weather: पूरे उत्तर भारत में तेजी से मौसमी बदलाव देखने को मिल रहा है. देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में भी मौसम में तब्दीली देखी जा रही है. इसके साथ ही दिल्ली को शीतलहर से राहत मिल गई है और कोहरे में भी कमी दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही तापमान में बढ़त दर्ज हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक ये बदलाव ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते देखने को मिल रहा है. क्या होता है पश्चिमी विक्षोभ?
इन इलाकों में आज बारिश के आसार
दिल्ली में आज (20 जनवरी) सुबह करीब साढ़े पांच बजे सफदरजंग में 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो कल (गुरुवार) के मुकाबले 2.8 डिग्री ज्यादा है. वहीं, पालम में 3 डिग्री की बढ़त देखी गई है. पालम में आज 12.8 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया. हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक, आज (शुक्रवार) उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली के छिटपुट स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर हल्की बारिश हो सकती है.
अचानक क्यों बदल रहा दिल्ली का मौसम
दिल्ली के मौसम में अचानक बदलाव की वजह ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है, जिससे तापमान में बढ़त दर्ज की जा रही है. इससे हवा के पैटर्न में भी बदलाव देखने को मिला है. इसके साथ ही आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश के ज्यादा आसार हैं. 22 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक दिल्ली में बारिश जारी रहने की संभावना है. 22 जनवरी को हल्की बारिश जबकि 23 से 25 जनवरी तक बारिश की गतिविधियों में तेजी देखी जा सकती है.
पूरे उत्तर भारत के मौसम में बदलाव

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







