
Delhi Rain: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, गेहूं की फसल बर्बाद, मुसीबत में किसान
AajTak
दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ साथ ओले भी गिरे. आज शनिवार को सुबह से ही दिल्ली में बादल छाए हुए थे और हल्की बूंदाबांदी भी हो रही थी. दिन के 12:00 बजे से अचानक काफी घने बादल छाए और तेज बारिश शुरू हुई, साथ ही ओले भी गिरे.
राजधानी दिल्ली और एनसीआर में झमाझम बारिश और ओलों के साथ मौसम में तब्दीली हुई है. हालांकि इससे किसानों को बड़ा नुकसान हो रहा है. आज यानी 18 मार्च को दिल्ली, नोएडा समेत कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ सुबह की शुरुआत हुई लेकिन समय के साथ-साथ मौसम ने बड़ी तब्दीली देखने को मिली. दोपहर के वक्त दिल्ली के कई इलाकों समेत नोएडा में भी ओले गिरे.
दिल्ली के बुराड़ी व ईब्राहिमपुर क्षेत्र में तेज बारिश के साथ साथ ओले भी गिरे. आज शनिवार को सुबह से ही दिल्ली में बादल छाए हुए थे और हल्की बूंदाबांदी भी हो रही थी. दिन के 12:00 बजे से अचानक काफी घने बादल छाए और तेज बारिश शुरू हुई, साथ ही ओले भी गिरे.
कुछ ऐसा ही हाल नोएडा में भी देखने को मिला. यहां भी सुबह के वक्त हल्की बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहे. दोपहर के वक्त नोएडा में भी तेज बारिश के साथ ओले गिरे. आने वाले दिनों की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक, 20 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं.
बता दें कि दिल्ली देहात और नोएडा के बड़े क्षेत्र में गेहूं और सरसों की फसल भी पककर तैयार है. ओलो व तेज हवा की वजह से फसलों में काफी बड़ा नुकसान हुआ है. जिस पौधे पर ओला गिरता है वह पौधा टूट कर नष्ट हो जाता है. साथ ही पकी हुई गेहूं की फसल में पानी भरने और साथ में हवा चलने से गेहूं की फसल गिर जाती है. जिसकी पैदावार 50% से ज्यादा कम हो जाती है.
फिलहाल दिल्ली एनसीआर में हो रही इस बारिश से लोगों के लिए ठंडक तो वापस जरूर आई है लेकिन अनाज व सब्जियों की फसल में नुकसान भी हो रहा है. फिलहाल अभी भी बारिश और ओले जारी हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







