
Delhi Rain: दिल्ली-NCR में जमकर बरस रहा है सावन, लेकिन इन 'स्विमिंग पूलों' ने रुलाया
AajTak
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज (8 जुलाई) से 11 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना है. इसके बाद भी बारिश जारी रहेगी हालांकि इसमें कमी देखी जा सकती है.
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है. तड़के सुबह दिल्ली के कई इलाकों में कभी हल्की तो कभी तेज बरसात हो रही है. इससे मौसम बेहद सुहाना हो गया लेकिन कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है. जो लोगों के लिए परेशानी का सबब है. नोएडा में भी कई इलाकों में तेज बारिश देखी गई.
बारिश के बाद सड़कों का हाल बेहाल हो गया है. जगह-जगह भरा पानी मुसीबत बन रहा है. सड़कें मानो गंदे पानी का स्विमिंग पूल बन गई हों, कुछ घंटों की बरसात ने ही नोएडा की भी पोल खोल दी है. हालांकि वीकेंड के चलते जाम की स्थिति बेकाबू नहीं है. दिल्ली और नोएडा में अगले 4 दिन तक बारिश का अलर्ट है. इससे सरकारी व्यनस्थाओं की पोल खोलती स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.
चाहे सोसाइटी हों या निचले इलाके, हर जगह बारिश से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली में नए-नए बने हाईवे भी जलभराव से अछूते नहीं रहे. दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में एनएच-24 से आए पानी ने नीचे की सड़कों को समंदर बना दिया.
दिल्ली में 4 दिन बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज (8 जुलाई) से 11 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना है. इसके बाद भी बारिश जारी रहेगी हालांकि इसमें कमी देखी जा सकती है. आज के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है. हल्के-हल्के तापमान में बढ़त दर्ज की जा सकती है. अगले हफ्ते के अंत तक न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है.
नोएडा में भारी बारिश

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









