
Delhi Rain: दिल्ली-यूपी में कब होगी मॉनसून की एंट्री? IMD ने बताई डेट
AajTak
Delhi Monsoon Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और आस-पास के राज्यों में 25 जून तक मॉनसून पहुंचेगा. जबकि, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार में 15 जून तक और महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल में 10 जून तक मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है.
Delhi Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों को मॉनसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दिल्ली में 25 जून तक मॉनसून की एंट्री होगी. हालांकि, देश के विभिन्न राज्यों को भीषण गर्मी और हीटवेव से मामूली राहत मिली है. IMD के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Monsoon) अपने सामान्य निर्धारित समय यानी एक जून से तीन दिन पहले रविवार, 29 मई को ही केरल पहुंच गया है.
मौसम विभाग के मुताबिक, केरल में मॉनसून की एंट्री के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं. मौसम विभाग ने अगले 5 दिन केरल में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी चल सकती है.
आईएमडी के अनुसार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 2 दिन गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में भी आज आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश का अनुमान जाहिर किया है.
दिल्ली-यूपी में 25 जून तक दस्तक देगा मॉनसून! मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और आस-पास के राज्यों में 25 जून तक मॉनसून दस्तक दे सकता है. जबकि, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार में 15 जून तक और महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल में 10 जून तक मॉनसून के पहुंचने की संभावना है.
राजस्थान में चलेगी धूल भरी आंधी मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान के भरतपुर संभाग के जिलों में 30 मई को कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. वहीं, आगामी 3 दिन तेज धूल भरी आंधी चलेगी. मौसम विभाग जयपुर केंद्र के मुताबिक, आगामी दिनों में राज्य में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहेगा और दर्ज होने से हीटवेव की संभावना नहीं है.
दिल्ली में आज भी आंधी-बारिश की संभावना मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज, 30 मई को आंधी चलने और हल्की बारिश होने का अनुमान है. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिन में शहर में बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान जताया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







