
Delhi Pollution: हवाओं से सुधरा दिल्ली का प्रदूषण! सांस लेने लायक हुई एयर क्वालिटी, 161 पर आया AQI
AajTak
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी CPCB के ताजा आंकड़े भी बेहतर होती हवा की गवाही दे रहे हैं. CPCB के मुताबिक, लगातार पांचवें दिन दिल्ली के AQI आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई है. आज सुबह 6 बजे के करीब दिल्ली का औसत एक्यूआई 161 मापा गया.
दिल्ली-NCR के प्रदूषण में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है. दिसंबर के शुरुआती पांच दिनों से एयर क्वॉलिटी इंडेक्स यानी AQI लेवल में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. अब ये गिरावट 200 से भी कहीं नीचे आ गई है, जो इस बात का साफ संकेत है कि दिल्ली की हवा नवंबर महीने के मुकाबले दिसंबर में काफी बेहतर हुई है. यानी दिल्ली-NCR पर छाया स्मॉग संकट पर अब दूर हो रहा है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी CPCB के ताजा आंकड़े भी बेहतर होती हवा की गवाही दे रहे हैं. CPCB के मुताबिक, लगातार पांचवें दिन दिल्ली के AQI आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई है. आज सुबह 6 बजे के वक्त दिल्ली का औसत एक्यूआई 161 मापा गया.
इसके अलावा दिल्ली के आनंद विहार में AQI 178, अलीपुर में 150, आया नगर में 110, चांदनी चौक में 202, द्वारका सेक्टर-8 में 186, आईटीओ में 128, जहांगीरपुरी में 198 दर्ज किया गया. यानी ज्यादातर इलाकों में AQI 200 के नीचे ही रिकॉर्ड किया गया, जो दिल्ली-NCR के लोगों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
NCR में भी बिगड़ने लगी हवा

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











