
Delhi Pollution: दिवाली पर दिल्ली की हवा ने तोड़ा रिकॉर्ड, पिछले 8 साल में सबसे अच्छा AQI दर्ज
AajTak
दिवाली के दिन दिल्ली में आठ साल में सबसे बेहतर वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) दर्ज किया गया है. दिन के समय दिल्लीवालों को अच्छी धूप का अनुभव हुआ और शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम 4 बजे 218 रहा, जो कम से कम तीन सप्ताह में सबसे अच्छा है.
दिवाली पर हवा की क्वालिटी ने कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सालों बाद ऐसा हुआ कि दिल्लीवालों को दिवाली के दिन साफ आसमान नजर आया और हवा सांस लेने के काबिल हुई. दिल्ली में दिवाली के दिन आठ साल में सबसे अच्छी वायु गुणवत्ता दर्ज की गई हालांकि, पटाखे जलाने और रात के कम तापमान के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है.
दिल्लीवालों को अच्छी धूप का अनुभव हुआ और शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम 4 बजे 218 रहा, जो कम से कम तीन सप्ताह में सबसे अच्छा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले साल दिवाली पर AQI 312, 2021 में 382, 2020 में 414, 2019 में 337, 2018 में 281, 2017 में 319 और 2016 में 431 दर्ज किया गया था. बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI ‘गंभीर’ माना जाता है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
दिवाली से एक दिन पहले भी हवा ने तोड़ा रिकॉर्ड
शनिवार को 24 घंटे का औसत AQI 220 था, जो आठ सालों में दिवाली से एक दिन पहले सबसे कम था. इस साल दिवाली से ठीक पहले दिल्ली की वायु गुणवत्ता में तेजी से सुधार हुआ है. इस सुधार का श्रेय शुक्रवार को रुक-रुक कर हुई बारिश और प्रदूषकों के फैलाव के लिए अनुकूल हवा की गति को दिया जा सकता है क्योंकि गुरुवार को 24 घंटे का औसत AQI 437 दर्ज किया गया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









