
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-नोएडा समेत NCR में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, मुंबई भी खूब भीगी
AajTak
आज भी दिल्ली-नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाके तेज बारिश के कारण जलमग्न हो गए हैं. सड़कों पर पानी भर जाने से ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो गई है. सुबह के समय ऑफिस जानेवालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है. कल भी तेज बारिश हुई थी और आज फिर से भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. बता दें कि दिल्ली में कल (22 जुलाई) जमकर बरसात हुई. कई इलाकों में मूसलाधार बारिश से लुटियंस दिल्ली में भी जल जमाव हो गया. जिससे जनपथ रोड का एक हिस्सा जलमग्न हो गया तो जनपद से जंतर-मंतर रोड जाने वाली सड़क भी पानी में डूब गई, कई दुकानों में पानी भर गया.
जमजमाव और ट्रैफिक जाम
आज भी दिल्ली-नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाके तेज बारिश के कारण जलमग्न हो गए हैं. सड़कों पर पानी भर जाने से ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो गई है. सुबह के समय ऑफिस जानेवालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, बारिश से गर्मी और प्रदूषण में कमी आई है, जो दिल्ली के लिए राहत की बात है. दिल्ली में मॉनसून की बारिश का यह समय हर साल कुछ इसी तरह होता है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई है, जिससे नागरिकों को आगे भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
दिल्ली में कई इलाकों में भयंकर बारिश
मौसम विभाग ने दिल्ली के कुछ स्थानों (करावल नगर, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शहादरा, विवेक विहार, लाल किला, प्रीत विहार, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ, इंडिया गेट, अक्षरधाम, सफदरजंग, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, आर के पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, हौजखास, मालवीयनगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छत्तरपुर, इग्नू, डेरामंडी) में मध्यम गरज और बिजली (30-40 किमी/घंटा तेज़ हवाएं) के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की बात कही है.
एनसीआर के इन इलाकों भारी बारिश का अलर्ट

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










