
Delhi-NCR Rains: बारिश से जूझ रही दिल्ली को नहीं राहत, जगह-जगह जलभराव, अभी और बिगड़ेंगे हालात! पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
AajTak
दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में कल से जारी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. जगह-जगह जलभराव से हालात बिगड़ते जा रहे है. यही हाल रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस जाम की स्थिति को सामान्य बनाए रखने की कोशिश कर रही है. आइए जानते हैं मौसम पर क्या है IMD अपडेट.
दिल्ली-एनसीआर में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है. देर रात से ही दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और आस-पास के इलाकों में बारिश हुई जो आधा दिन गुजरने तक जारी है. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन सड़कों पर भरा पानी ट्रैफिक की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा है. दिल्ली में कई इलाकों में जलभराव की तस्वीरें सामने आ रही हैं. बारिश के बीच पहाड़गंज में शमशान घाट की दीवार गिर गई. नबी करीम इलाके में एक मकान ढह गया. मलबे से दो लोगों को रेस्क्यू किया गया है.
जगह-जगह जलभराव से हालात बिगड़ते जा रहे है. यही हाल रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. ट्रैफिक पुलिस भी जाम की स्थिति को सामान्य बनाए रखने की कोशिश में लगी हुई और लगातार अपडेट जारी कर रही है.
बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-NCR, हरियाणा, चंडीगढ़ में शुक्रवार में दिन के पहले हिस्से तक लगातार भारी बारिश (70-200 मिमी) होने की संभावना जताई थी. निचले इलाकों में जलजमाव की बात कही गई थी. मौसम विभाग ने 13 सितंबर तक के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है. आज दिल्ली में मध्यम बारिश का अलर्ट है. इसके बाद बारिश में कमी देखी जाने की उम्मीद है.
अब वह इस डिप्रेशन से मिल चुका है. यह डिप्रेशन 8 km/hr की स्पीड से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर है. इसका असर ग्वालियर, आगरा, झांसी और अलीगढ़ में ज्यादा देखने को मिल रहा है. धीरे-धीरे ये उत्तर-उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ा. जिसका असर दिल्ली में देखने को मिल रहा है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










