
Delhi Monsoon: सिर्फ आज और सहन कर लीजिए चिपचिपी गर्मी, कल से गिरेगा पारा, मॉनसून पर ये है लेटेस्ट अपडेट
AajTak
Delhi Monsoon Date, Weather Forecast, IMD Rainfall Alert: मौसम विभाग ने बताया कि 30 जून या फिर एक जुलाई को साउथवेस्ट मॉनसून दिल्ली में आ सकता है. इसके चलते गुरुवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी
Delhi Monsoon 2022: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मॉनसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि जल्द ही राजधानी में मॉनसून की दस्तक हो सकती है. IMD ने बताया कि 30 जून या फिर एक जुलाई को साउथवेस्ट मॉनसून दिल्ली में आ सकता है. इसके चलते गुरुवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और बुधवार की तुलना में कल पारा छह डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर जाएगा. दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार चिपचिपी और उमसभरी गर्मी पड़ रही है, जिसकी वजह से लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं. राजधानी में तापमान 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है.
हालांकि, मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को भी राजधानी में हल्की बारिश की संभावना जताई है. आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. ऐसे में उमसभरी गर्मी से आज राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. गुरुवार को राजधानी के तापमान में कमी आएगी और यह 35 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा. कल राजधानी में मध्यम बारिश होने की संभावना है.
दिल्ली का तापमान जानने के लिए यहां क्लिक करें
एक जुलाई को दिल्ली के अधिकतम तापमान में और गिरावट आएगी और यह 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. 30 जून या एक जुलाई को ही दिल्ली में मॉनसून की दस्तक के आसार हैं. पांच जुलाई तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. रोजाना बारिश होने की भी संभावना है.
गौरतलब है कि पिछले साल मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि 27 जून को मॉनसून दिल्ली में आ जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं था. तब 13 जुलाई को मॉनसून दिल्ली में पहुंचा था. इस साल भी पहले 27 जून को मॉनसून के आगमन की संभावना जताई गई थी, लेकिन अब तीन से चार दिनों की देरी बताई जा रही है.
मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि आज बिहार के शेष हिस्सों, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं. इसके अलावा, अगले 48 घंटों में अरब सागर और गुजरात के शेष हिस्सों, राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, पूरे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, पंजाब के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








