
Delhi Monsoon: तीन दिनों तक गर्मी फिर मौज ही मौज... इस दिन दिल्ली में आ रहा है मॉनसून, हो जाइए तैयार
AajTak
IMD Rainfall Alert: तीन दिन के बाद दिल्लीवासियों को खुशखबरी मिल सकती है. दरअसल, मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि 27 जून को दिल्ली में मॉनसून की दस्तक होगी, जिसके बाद झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा.
Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बहुत दिनों से लोग मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं. भीषण गर्मी का कहर झेल चुके दिल्लीवासी मॉनसून आने की तारीख जाने के लिए काफी उत्सुक हैं. ऐसे में अब उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
तीन दिन के बाद दिल्लीवासियों को खुशखबरी मिल सकती है. दरअसल, मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि 27 जून को दिल्ली में मॉनसून की दस्तक होगी, जिसके बाद झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा.
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन दिनों तक गर्मी झेलनी होगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. IMD के अनुसार, आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा. कल और परसों अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और यह 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा. इस दौरान दिन के समय तेज धूप खिली रहेगी.
मॉनसून पर मौसम विभाग का क्या है पूर्वानुमान? मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में इस बार मॉनसून समय पर आ रहा है. 27 जून तक दिल्ली में मॉनसून दस्तक दे देगा. मालूम हो कि पिछली बार मॉनसून काफी लेट से दिल्ली पहुंचा था. तब 13 जुलाई को दिल्ली में मॉनसून की दस्तक हुई थी. 19 साल में पहली बार पिछले साल इतनी देरी से मॉनसून पहुंचा था. हालांकि, इस बार पूरी उम्मीद है कि 27 जून को मॉनसून के पहुंचने के बाद राजधानी में झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









