
Delhi Metro में शख्स ने की गंदी हरकत, महिला ने तस्वीर शेयर कर सुनाया किस्सा
AajTak
एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ऋषिका गुप्ता ने दिल्ली मेट्रो में उनके साथ हुई एक दुखद घटना के बारे में एक एक्स पोस्ट शेयर की है. उन्होंने बताया कि कैसे एक शख्स ने बिना बात उनके कपड़ों पर तंबाकू थूक दिया.
लंबे समय ले DMRC (डीएमआरसी) की लगातार चेतावनी के बावजूद दिल्ली मेट्रो में नाच- गाना, लड़ाई- झगड़ा और बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहे. बीते दिनों कई ऐसे वीडियो आए जिसमें कोई मेट्रो में अश्लीलता करता दिखा तो कोई रील्स बनाने के लिए फालतू हरकतें करता. कई बार सीट को लेकर भी झगड़े होते हैं. लेकिन ताजा मामला थोड़ा ज्यादा ही अजीब है.
सॉफ्टवेयर इंजीनियर ऋषिका गुप्ता ने दिल्ली मेट्रो में उनके साथ हुई एक दुखद घटना के बारे में एक एक्स पोस्ट शेयर की. उन्होंने बताया कि कैसे दिल्ली मेट्रो के भीतर एक शख्स ने उनके कपड़ों पर तंबाकू थूक दिया. ऋषिका ने घटना के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर किया तो इसपर तेजी से लोगों के रिएक्शन आने लगे.
अपने पोस्ट में, गुप्ता ने बताया कि कैसे एस्केलेटर पर उनके पीछे चल रहे एक आदमी ने उन पर तंबाकू थूक दिया, जिससे वह हैरान रह गईं. ऋषिका ने कहा- उसने ऐसा क्यों किया ये मेरी समझ से परे है . ऋषिका ने शख्स की तस्वीर भी शेयर की और इस तरह के व्यवहार को लेकर जागरूकता बढ़ाने की मांग की. उन्होंने उम्मीद जताई कि किसी अन्य महिला को इस तरह की पीड़ा नहीं झेलनी पड़ेगी.
उन्होंने कहा- सबसे बुरी बात यह है कि उसे अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं था. एक फॉलो- अप पोस्ट में ऋषिका ने अपनी जींस की एक फोटो शेयर की जिसपर शख्स ने तंबाकू थूका हुआ था. ऋषिका गुप्ता की पोस्ट को 1.1 मिलियन से अधिक बार देखा गया, जिसमें कई लोगों ने उनका सपोर्ट किया. कुछ लोगों ने कहा दिल्ली मेट्रो तंबाकू मुक्त क्षेत्र है और इस शर्मनाक कृत्य के लिए उस व्यक्ति पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए था.
(Disclaimer: ये खबर सोशल मीडिया यूजर के दावे पर बनाई गई है. aajtak.in इनके दावे की पुष्टि नहीं करता है.)

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












