
Delhi Metro की सबसे लंबी लाइन का शुक्रवार को होगा उद्घाटन, टाइम के साथ पैसे की भी बचत
Zee News
दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी संजय लेक-मयूर विहार पॉकेट 1 सेक्शन का उद्घाटन 6 अगस्त की सुबह केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा.
नई दिल्ली: केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) शुक्रवार 6 अगस्त को पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी-संजय झील से मयूर विहार पॉकेट-1 सेक्शन मेट्रो ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन करेंगे. पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी संजय लेक-मयूर विहार पॉकेट 1 सेक्शन का औपचारिक उद्घाटन 6 अगस्त की सुबह श्री हरदीप सिंह पुरी, माननीय केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री और श्री अरविंद केजरीवाल, माननीय मुख्यमंत्री, दिल्ली द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उद्घाटन समारोह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शुक्रवार सुबह 10.15 किया जाएगा. जिसके बाद दोपहर 3 बजे इन स्टेशनों को यात्री सेवाओं के लिए खोल दिया जाएगा. पिंक लाइन की सबसे खास बात ये है कि ये पूरी कॉरिडोर 59 KM लंबा है. त्रिलोकपुरी-मयूर विहार पॉकेट एक के बीच मेट्रो सेवाएं शुरू होने से पिंक लाइन दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा कॉरिडोर बन जाएगा. इस लाइन के शुरू हो जाने के बाद शिव विहार से मजलिस पार्क तक सीधी मेट्रो सेवा उपलब्ध हो जाएगी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








