
Delhi liquor policy: 'आप जल्दी जेल से लौटें...', सिसोदिया की गिरफ्तारी की अटकलों के बीच केजरीवाल का ट्वीट
AajTak
सीबीआई आज दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से पूछताछ करने वाली है. इससे पहले सिसोदिया के घर के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. आप आज शक्ति प्रदर्शन भी कर सकती है, इस लिहाज से भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं.
दिल्ली शराब नीति के मामले में आज CBI दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से पूछताछ करने वाली है. सिसोदिया किसी भी समय सीबीआई मुख्यालय के लिए निकल सकते हैं. लेकिन इससे पहले वह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को नमन करेंगे. CBI ने सिसोदिया से सवाल-जवाब करने के लिए सवालों का एक डीटेल सेट तैयार कर लिया है.
इस पूछताछ से पहले सिसोदिया के घर के बाहर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं. उनके घर के पास रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई है. वहीं, दिल्ली पुलिस ने उनके घर की एंट्री के दोनों तरफ 4 लेयर के बैरिकेड लगा दिए हैं. पुलिस ने CBI मुख्यालय की तरफ जाने वाले कई रास्तों को भी बैरिकेंडिग लगाकर बंद कर दिया है. जांच एजेंसी के हेडक्वार्टर के पास भारी पुलिस बल तैनात है.
पूछताछ से पहले AAP ने आरोप लगाया है कि उनके कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. इनमें AAP विधायक दुर्गेश पाठक, इंद्रपुरी पार्षद ज्योति गौतम, वार्ड अध्यक्ष अमर गौतम, सुभाष नगर पार्षद सुरेन्द्र सेठिया और हरी नगर से पार्षद राजेश लाडिया भी शामिल हैं. इसके अलावा दिल्ली पुलिस पर उत्तम नगर 115 से पार्षद दीपक वोहरा को डिटेन करके थाने ले जाने का आरोप भी लगाया गया है. पार्टी का दावा है कि उनके नेताओं को BJP के इशारे पर हाउस अरेस्ट किया गया है. AAP ने भाजपा पर तानाशाही का आरोप लगाया है.
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा- जल्द जेल से लौटें
पूछताछ से पहले मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि आज फिर CBI जा रहा हूं, सारी जांच में पूरा सहयोग करूंगा. लाखों बच्चों का प्यार और करोड़ो देशवासियों का आशीर्वाद साथ है. कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं. भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए थे. ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज है.
दुर्गेश पाठक ने ट्वीट की हाउस अरेस्ट की तस्वीरें!

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










