
Delhi Flood: वाटर लेवल से 35 फीट नीचे पहुंचे गोताखोर, ITO बैराज के गेट खोलने की कोशिश जारी, दूर होगा दिल्ली का संकट
AajTak
Delhi flood: आईटीओ बैराज के बाकी के 4 दरवाजे आज दोपहर से पहले खुल जाने की संभावना है. विशेषज्ञों और गोताखोरों की एक टीम इस मिशन को अंजाम देने के लिए लगातार जुटी हुई है. शनिवार शाम को नेवी की टीम आईटीओ ब्रिज पर पहुंच गई थी.
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है और जिस आईटीओ बैराज को लेकर पिछले दो दिन से लगातार बयानबाजी हो रही है, उसके बाकी के 4 फाटक आज दोपहर से पहले खुल जाने की संभावना है. विशेषज्ञों और गोताखोरों की एक टीम वाटर लेवल से 35 फीट नीचे जाम हुए गेटों को साफ करने के लिए लगातार काम कर रही है. हर हिस्से से प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए गेट खुले रहेंगे. आर्मी, नेवी, विशेषज्ञ और गोताखोरों की टीम इसे खोलने के लिए लगातार जुटी हुई है.
आज खुल जाएंगे सभी गेट
विशेषज्ञों की टीम का कहना है दोपहर 12:00 बजे के पहले चारों दरवाजे खोले जा सकते हैं जिसके बाद पानी इन दरवाजों से निकलकर आगे बह जाएगा. शनिवार को ही TO बैराज का पहला जाम हुआ गेट खोला गया था. गोताखोर टीम ने पानी के नीचे से सिल्ट कंप्रेसर द्वारा निकाली, फिर हाईड्रा क्रेन से गेट को खींचकर खोला था. दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि अरविंद केजरीवाल जी के दिशा- निर्देश पर हरियाणा सरकार के आईटीओ ब्रिज के बैराज पर मौजूद हूं. अपनी ही देखरेख में बाकी 4 गेट्स खुलवाने का कार्य करवा रहा हूं.
दशकों से बंद पड़े थे पांच गेट
इस बैराज में कुल 32 गेट हैं, जिसमें से 27 खुले हैं और पांच बंद हैं. पांच बंद गेटों में से एक गेट शनिवार को कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया.यमुना में दशकों बाद इतनी भीषण बाढ़ आई जिसकी वजह से पांच बंद गेटों को खोलना पड़ा. लंबे समय तक बंद रहने की वजह से इन गेटों में सिल्ट जमता चला गया और गेटों में जंक लगता गया. पहले गोताखोरों और इंजीनियरों की टीम ने सिल्ट और जंक को साफ किया जिसके बाद गेटों को खोलने का काम शुरू किया गया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











