
Delhi Fire: दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में लगी भीषण आग, कई बच्चों की झुलसकर मौत; ऑक्सीजन सिलेंडर भी फटे
AajTak
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां के एक बेबी केयर सेंटर में भीषण आग लग गई जिसमें झुलसकर कम से कम 6 नवजात बच्चों की मौत हो गई. जबकि कई को अस्पताल में भर्ती कराया गया. केयर सेंटर में रखे कई ऑक्सीजन सिलेंडर भी आग से फट गए. अधिक जानकारी के लिए देखें ये वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











