
Delhi Exit Poll Results 2024: कांग्रेस और AAP के साथ आने से BJP को होगा नुकसान? देखें दिल्ली का सबसे सटीक एग्जिट पोल
AajTak
Delhi Exit Poll Results 2024: दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भी सभी की नजरें टिकी हैं. लोगों के मन में सवाल है कि क्या राजधानी की सातों लोकसभा सीटों पर AAP-कांग्रेस का गठबंधन बीजेपी का दुर्ग भेद पाएगा? ऐसे में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में नतीजों के पहले ही नतीजे देखे जा सकते हैं.
Delhi Exit Poll Results 2024: लोकसभा चुनाव के सभी चरणों का मतदान पूरा हो चुका है. ऐसे में दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भी सभी की नजरें टिकी हैं. लोगों के मन में सवाल है कि क्या राजधानी की सातों लोकसभा सीटों पर AAP-कांग्रेस का गठबंधन बीजेपी का दुर्ग भेद पाएगा? इस सवाल का जवाब कुछ ही देर में आजतक पर मिलने वाला है. आज शाम को चुनावों के एग्जिट पोल भी आने लग जाएंगे. आजतक पर सबसे सटीक एग्जिट पोल की कवरेज देखी जा सकती है.
दरअसल, दिल्ली की सभी सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. हालांकि इस बार पार्टी ने अपने 6 सांसदों का टिकट काटकर नए चेहरों पर भरोसा जताया है. यहां बीजेपी और इंडिया ब्लॉक के बीच सीधा मुकाबला है. इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन के तहत चुनावी रण में हैं. ऐसा पहली बार हुआ है जब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार उतारे हैं. AAP जहां चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस ने बाकी तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. राष्ट्रीय राजधानी में 25 मई को एक ही चरण में सातों लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में करीब 54.48 फीसदी मतदान दर्ज किया गया.
यहां देखें चुनाव के लाइव एग्जिट पोल-
आजतक पर दिखेगा Exact Poll
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में नतीजों के पहले ही नतीजे दिखाए जाते हैं. इसमें कौन जीत सकता है ही नहीं, बल्कि क्यों जीत सकता है, यह भी दिखाया और बताया जाता है. प्रत्येक राज्य और देश में किस समुदाय, वर्ग, महिला-पुरुष और नौजवानों ने किसको कितना वोट दिया, इसका भी पूरा विश्लेषण इस एग्जिट पोल में शामिल होता है. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल से जुड़ी हर खबर को आप aajtak.in पर पढ़ सकते हैं. इंडिया टुडे ग्रुप के एग्जिट पोल को इतना विश्वसनीय बनाता है उसका सटीक भविष्यवाणियों का इतिहास. वर्षों से, समूह ने 69 एग्जिट पोल किए हैं, और उनमें से 64 का अनुमान बिलकुल सही साबित हुआ है. 93 प्रतिशत की इस सटीकता के कारण ही इसे 'Exact Poll' की उपाधि मिली है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







